Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 03:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया बैंक ऑफ इंडिया में 37 लाख की डकैती,सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को भी अपने साथ खोलकर लेते गए
          Headline

          अररिया बैंक ऑफ इंडिया में 37 लाख की डकैती,सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को भी अपने साथ खोलकर लेते गए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          अररिया। बैंक के खुलते ही हथियार बंद अपराधियों ने धावा बोलकर कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बनाते हुए करीब 37 लाख रुपए लूट लिए। घटना अररिया के रिहायशी इलाका बस स्टैंड के पास स्थित बैंक बैंक ऑफ इंडिया की है। जहां सुबह 10 बजे  जैसे ही बैंक खुला 5-6  की संख्या में आए डकैतों ने बैंक में घुसकर सभी कर्मी व ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया।  और 37 लाख रुपए लूट लिए। अपराधियों के जाने के बाद बैंककर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुॅचकर जांच में जूटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

          बताया जाता है कि लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक के शटर को भी बंद कर दिया था, ताकि बाहर से कोई अंदर नही आ सकें। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सुबह 9 बजे के करीब बैंक में साफ सफाई के लिए दो की संख्या में सफाई कर्मी कुंदन कुमार और मिथिलेश कुमार पहुंचे थे।उसी दौरान सफाई कर्मियों के बैंक के अंदर प्रवेश करने पर चार से पांच की संख्या में मौजूद बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए दोनों को अपने कब्जे में ले लिया और फिर जब थोड़ी देर में बैंक के मैनेजर अखिलेश कुमार पहुँचे तो हथियार दिखाकर कब्जे में लेते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। उस समय बैंक में चार से पांच की संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे।सभी को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया। ग्राहकों को भी बाथरूम में बंद कर बाहर से शटर गिरा दिया गया और लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश अपने साथ ताला भी लेकर आए थे और शटर गिराने के बाद अंदर से ताला लगा दिया बैंक के कैशियर सीतेश रंजन को कब्जे में लेते हुए उनसे टेस्ट रूम का चाभी लेकर चेस्ट में रखें 37 लाख रुपए लूट लिए बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को भी अपने साथ खोलकर लेकर चला गया।

          मौके पर मौजूद बैंक के खाता धारक मो. अफसार अली ने बताया कि करीबन 9:45 बजे बैंक खुलने पर वह लोग बैंक के अंदर प्रवेश किये।वह बैंक में पैसा निकासी के लिए पहुंचा था। इसी बीच पांच से छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने हॉल में प्रवेश कर बैंक के शटर को सबसे पहले गिरा दिया। उसके बाद मौके पर मौजूद बैंक मैनेजर,कर्मचारी समेत चार से पांच की संख्या में ग्राहकों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और सबोंसे मोबाइल छीन बाथरूम में बंद कर दिया।

          घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार सिंह ने बैंक के मैनेजर समेत कर्मचारियों और ग्राहकों से घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ समेत पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घटना की हरेक बिंदुओं से जांच की जा रही है और जल्दी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी। एसपी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। साथ ही विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

          अररिया न्यूज कर्मी ग्राहक डकैती बंधक बैंक ऑफ इंडिया
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.