Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 6 June 2026 || 01:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक पैर से एक किलोमीटर का सफर तय कर हर दिन स्कूल जाती है बिहार की बेटी सीमा , एक्टर सोनू सूद ने बढ़ायी मदद का हाथ , कहा अब दोनो पैरो पर चलने का वक्त आ गया है
          Headline

          एक पैर से एक किलोमीटर का सफर तय कर हर दिन स्कूल जाती है बिहार की बेटी सीमा , एक्टर सोनू सूद ने बढ़ायी मदद का हाथ , कहा अब दोनो पैरो पर चलने का वक्त आ गया है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          जमुई। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। एक पैर से एक किलोमीटर का सफर तय कर हर दिन स्कूल जाने वाली बच्ची सीमा का हौसला देख एक्टर सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एक्टर ने सीमा के हौसले को सलाम किया और तुरंत मदद का एलान किया। उन्होंने कहा कि टिकट भेज रहा हूं, दोनो पैरो पर चलने का वक्त आ गया है। दरअसल इन दिनो एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची एक पैर से स्कूल जाती नजर आ रही है।

          सीमा खैरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित इलाके फतेपुर गांव में रहती है। उनके पिता का नाम खिरन मांझी है। 2 साल पहले एक हादसे में सीमा को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। इस हादसे ने उसका पैर तो छीन लिया, लेकिन हौसला नहीं। महज 10 साल की सीमा का हौसला लोगों के लिए मिसाल बन रहा है। सीमा का ये जज्बा आज अपने गांव में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिसाल बन रहा है। वो अपने एक पैर से चलकर खुद स्कूल पहुंचती है और आगे चलकर शिक्षक बनकर गरीब बच्चों को शिक्षित करना चाहती है।

          सीमा के पिता  दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। सीमा की मां बेबी देवी बताती हैं कि 6 बच्चों में सीमा दूसरे नंबर पर है। उसका एक पैर 2 साल पहले हुई सड़क दुर्घटना में कटाना पड़ा था। सीमा की मां बताती है कि दुर्घटना के बाद गांव के दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख, उसकी भी इच्छा स्कूल जाने की होती थी। सीमा ने खुद से स्कूल जाकर पढ़ने की इच्छा जताई थी। स्कूल के टीचर ने फिर सीमा का एडमिशन स्कूल में कर दिया।

          सीमा हरेक दिन 1 किलो मीटर पगडंडी के रास्ते पर अपने एक पैर से चलकर स्कूल जाती है। सीमा कहती है कि वह पढ़ लिखकर टीचर बनाना चाहती है। टीचर बनकर घर और आसपास के लोगों को पढ़ाना चाहती है। सीमा कहती है कि   पैर कटने का  कोई गम नहीं है।

          बच्ची का वीडियो देख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 10 साल की सीमा के जज्बे ने मुझे भावुक कर दिया है। देश का हर बच्चा अच्छी शिक्षा चाहता है। मैं राजनीति नहीं जानता, इतना जानता हूं कि हर सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं। सीमा जैसे हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देना ही हर सच्चे देशभक्त का मिशन होना चाहिए, यही सच्ची देशभक्ति है। वहीं बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी सीमा के पूरे इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एक पैर बिहार न्यूज सीमा स्कूल हौसला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          June 5, 2026

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          June 5, 2026

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          June 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          विक्रमशिला सेतु खुलने की तारीख तय, जानिए किन वाहनों को मिलेगी अनुमति….

          10 जून से बिहार में इंटर स्टेट ट्रांजिट पास अनिवार्य, बिना ISTP खनिज वाहनों पर होगी कार्रवाई

          खान सर पर हत्या की कोशिश व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, फायरिंग मामले में गिरफ्तार गार्डस के बयान के बाद बढ़ी खान सर की मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

          प्रेम, शादी और साजिश! दिलशाद की ह/त्या का चौंकाने वाला सच आया सामने आया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.