गुमला। जिले के मधुबाला गली स्थित एनेक्ससिटी नामक कपड़े की दुकान में गुरूवार की देर रात आग लग गई। अगलगी में दुकान में रखे सभी कपड़े जलकर राख हो गए। इससे लाखो रूपए के नुकसान हुए है। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
दुकान संचालक मोहम्मद अजमत ने बताया कि अगलगी में लाखो रूपए का नुकसान हुआ है। ईद के त्योहार को देखते हुए कई ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े स्टॉक किए गए थे। सूचना पर देर रात भाग कर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि बिजली का पावर काट कर दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान में आग कैसे लगी यह कहना मुश्किल है।


