Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 21:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन-जायदाद के लालच में पत्नी और बेटी ने सहयोगी के साथ मिलकर की थी मुंतजिर की हत्या
          Headline

          जमीन-जायदाद के लालच में पत्नी और बेटी ने सहयोगी के साथ मिलकर की थी मुंतजिर की हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 6, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गुमला। शहर के हुसैन नगर मुहल्ला स्थित नाला  से मंगलवार को बरामद शव मामले का खुलासा करते हुए मृतक मुंतजिर अंसारी की पत्नी मेहरून निशा (50), उसकी बेटी शाहजहां परवीन (25) और एक सहयोगी मो. छोटू (30) सभी हुसैन नगर मुहल्ला  को गिरफ्तार कर लिया है। मुंतजिर अंसारी की हत्या उसकी पत्नी ने बेटी व सहयोगी के साथ  लालच में अंधा होकर  सुपारी देकर करवाई थी।  पुलिस ने हत्या कांड की गुत्थी को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है।  पुलिस की पुछताछ में  शाहजहां परवीन ने बताया कि जमीन-जायजाद को लेकर मुंतजिर अंसारी की हत्या कराने के लिए छोटू को एक लाख की सुपारी दी थी। उसे 10 हजार रुपये एडवांस दिया गया था।   4 अप्रैल को आरोपितों ने घर में उसकी हत्या कर दी और शव को एक बोरे में बंद कर नाला में फेंक दिया।

          गुमला के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तार मां-बेटी और उसके एक सहयोगी को स्थानीय मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि शहर के हुसैन नगर मुहल्ला स्थित नाला में बोरे में बंद किसी की लाश पड़ी हुई है। इसके बाद एक टीम गठित करने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बोरा को खुलवाया गया, जिसमें एक लाश मिली। मुहल्ले वासियों ने शव की शिनाख्त मो. मुंतजिर अंसारी (50) पुत्र स्व. एजाजुल अंसारी निवासी हुसैन नगर के रूप में की। मृतक के भाई अजीजुल के फर्द बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद रात में ही मृतक की पत्नी मेहरून निशा, पुत्री शाहजहां परवीन और एक सहयोगी मो. छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया।

          उल्लेखनीय है कि 5 अप्रैल को शव मिलने के बाद पत्नी और बेटी घड़ियाली आंसू बहाते हुए कह रहे थे कि वे (मुंतजिर अंसारी) 4 अप्रैल की रात नौ बजे से ही लापता थे। उनलोगों ने काफी खोजबीन की मगर उनका पता नहीं चला। मंगलवार को वह थाना जाकर सनहा दर्ज कराने वाली थी कि लाश मिल गई। पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद की है। पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुअनि विमल कुमार, मो.मोजम्मिल, आशी कुमार भगत व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गुमला न्यूज पति पत्नी बेटी सहयोगी सुपारी हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.