Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 04:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आय से अधिक संपत्ति मामले में विधायक बंधु तिकी को तीन साल की सजा,विधानसभा सदस्यता समाप्त होगी
          Headline

          आय से अधिक संपत्ति मामले में विधायक बंधु तिकी को तीन साल की सजा,विधानसभा सदस्यता समाप्त होगी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 28, 2022Updated:March 28, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने सोमवार  पूर्व मंत्री सह विधायक बंधु तिर्की को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनायी है। विधायक पर अदालत ने तीन लाख का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही बंधु तिर्की की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो जाएगी। इसका कारण जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत दो साल या उससे अधिक सजा होने पर सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है । सीबीआई के वरीय लोक अभियोजक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बंधु तिर्की को धारा 13(2) सहपठित 13(1)(ई) पीसी एक्ट के तहत सजा दी गयी है। इसके बाद बंधु तिर्की की ओर से 25-25 हजार के दो निजी मुचलके पर उन्हें अदालत ने रिहा कर दिया। उल्लेखनीय है कि बंधु तिर्की पर आय से छह लाख 28 हजार 698 रुपये से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। मामले में सीबीआई की ओर से 21 गवाही एवं बंधु तिर्की की ओर से आठ गवाहों को प्रस्तुत किया गया था। वहीं दूसरी ओर से आय से अधिक सपंत्ति मामले में विधायक भानु प्रताप शाही कोर्ट में उपस्थित हुए।

          ऊपरी अदालत में अपील करेंगे

          बंधु तिर्की ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन धाराओं में जो सजा मिली है उसको लेकर वो ऊपरी अदालत में अपील पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अदालत से जो भी फैसला आया है, वो उसका सम्मान करते हैं। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता शंभू अग्रवाल ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की को सजा सुनाई गयी है। उन तमाम बिंदुओं का अध्ययन करने के बाद वो झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। गौरतलब हो कि बंधु तिर्की वर्तमान में मांडर से विधायक है।

          दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को रद्द करते हुए कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा चलाने का आदेश पारित किया था

          ज्ञात हो कि सीबीआई के जांच अधिकारी ने इस मामले में मुकदमा नहीं चलाने को लेकर क्लोजर रिपोर्ट दिया था। इसमें कहा गया था कि बंधु तिर्की पर आय से अधिक संपत्ति का मामला नहीं बन रहा है क्योंकि उसने उन्होंने सिर्फ अपने आय से 10 प्रतिशत ही अधिक संपत्ति अर्जित की है। जबकि सीबीआई कोर्ट ने इसे नकारते हुए जब अपने स्तर से इसकी जांच की तो पाया कि बंधु तिर्की ने 10 नहीं बल्कि 30 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है । दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को रद्द करते हुए कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा चलाने का आदेश पारित किया था।  इस मामले में पहले एसीबी ने केस दर्ज किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने 2010 में बंधु तिर्की पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था। इस मामले में सूचक सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा हैं। इन्होंने 2009 में निगरानी कोर्ट में शिकायतवाद दाखिल किया था। निगरानी कोर्ट ने एक जुलाई 2009 को जांच का आदेश दिया था। 2010 में पहले एसीबी में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद विधायक बंधु तिर्की पर आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने एक अगस्त 2010 को (आरसी-5 ए/ 2010) केस दर्ज किया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आय से अधिक संपति तीन साल की सजा रांची न्यूज विधायक सदस्यता
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.