हजारीबाग। विष्णुगढ़ प्रखंड के डुमरिया गांव में शुक्रवार की देर रात को पति ने पत्नी को टांगी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारा पति ने स्वयं घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान महेश तुरी व उसकी पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है। पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
![](https://i0.wp.com/todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/08/TPL_ADS.jpg?fit=1379%2C873&ssl=1)
जानकारी अनुसार महेश तूरी 45 वर्ष नशे की हालत में हमेशा अपनी पत्नी से झगड़ा झंझट करता था। शुक्रवार की अर्धरात्रि के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे आक्रोशित होकर महेश तूरी ने पत्नी के सिर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके बाद से महेश तुरी ने कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मालूम हो कि महेश तूरी के तीन लड़की और एक लड़का है। उसका एकमात्र लड़का राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार की सुबह लोगों ने जब महेश।तुरी का शव पेड़ से लटकते देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।