Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»गोपालगंज में संदिग्ध हाल में चार की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका
    Headline

    गोपालगंज में संदिग्ध हाल में चार की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    गोपालगंज। बिहार में शराबबंदी के बीच जहरीली शराब से मौत का सिलिसला जारी है। सिवान व बेतिया के बाद अब जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया कोडर और बसहां गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में चार लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई है। मृतकों में बसहां गांव के रामचंद्र शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र देवेंद्र शर्मा, बहारन महतो के 48 वर्षीय पुत्र रमेश महतो, एकडेरवां गांव के रामसुंदर सिंह के पुत्र 65 वर्षीय राजेश्वर सिंह और सोनवलिया कोडर गांव के जेके यादव हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने शराब से मौत होने की पुष्टि से इंकार किया है। वही हमीदपुर पंचायत के वार्ड सदस्य रिंकू यादव सहित कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

    बताया जाता है कि दोनों गांव में शुक्रवार की शाम कई लोगों ने एक साथ शराब पी थी। फिलहाल आधिकारिक तौर पर शराब से मौत की पुष्टि नहीं की गई है, पर इस मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कंप है। मृतक देवेंद्र के पिता चंद्रमा शर्मा ने बताया कि सोनवलिया और बसहां गांव में शुक्रवार की शाम कई लोगों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद रात होते ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसमें चार की मौत शनिवार की सुबह हो गई है। जबकि कई की हालत नाजुक बनी हुई है। गांव में कई लोगों की मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है। इससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी संभावना है

    जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से 3 मौत होने की जानकारी मिली है, पर अब तक शराब से मौत की पुष्टि नहीं है। हम लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। सघन अभियान भी चलाया जा रहा है। हम मौत की वजह जानने के प्रयास में हैं।

    उल्लेखनीय हो कि जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में दो नवंबर 2021 को 21 लोगों की मौत जहरीली शराब कांड में हुई थी। लेकिन प्रशासन ने 14 के मरने की पुष्टि की थी।  वहीं 20 फरवरी 2021 को विजयीकर थाना क्षेत्र में झारखंड के तीन मजदूर समेत छ्ह की जान गई थी। वहीं वर्ष 2016 में नगर थाना क्षेत्र के खजुरबानी में जहरीली शराब से 19 की मौत हुई थी।

    संदिग्ध अवस्था में चार लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने सदर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर घटनास्थल पर भेजकर जांच कराई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के पास शराब से मरने की कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन मीडिया के माध्यम खबर मिली है। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने जांच के लिए टीम गठित कर भेजा गया है। डीएम ने बताया कि यदि मामला सही पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि बैकुंठपुर के इलाके में शु्क्रवार को भी शराब को लेकर छापेमारी किया गया है। इसके अलावा ड्रोन से इलाके का सर्वे भी कराया जा रहा है, ताकि शराब के ठिकानों का पता लगाकर ध्वस्त किया जा सके।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कोहराम गोपालगंज न्यूज जहरीली शराब मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.