Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नक्सली ने पत्नी के कहने पर मुख्यधारा में लौटने का किया फैसला, आत्मसमर्पण किया
    Headline

    नक्सली ने पत्नी के कहने पर मुख्यधारा में लौटने का किया फैसला, आत्मसमर्पण किया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पलामु। नक्सली एरिया कमांडर अभय जी उर्फ सकेंद्र यादव ने पत्नी के कहने पर गुरूवारा को पलामू जिले के डीसी शशिरंजन और एसपी चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष 3.15 बोल्ट एक्शन राइफल और 14 गोलियो के साथ आत्म समर्पण कर दिया। बताया जाता है कि छह माह पूर्व ही एरिया कमांडर अभय की शादी हुई है। पुलिस दबिश और पत्नी के समझाने पर उसमें बदलाव आया और मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया। उसने इसके लिए पलामू डीआईजी से संपर्क स्थापित किया। इस पर डीआईजी ने उसे सरेंडर के लिए प्रेरित कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं पत्नी बराबर उसे कहा करती थी कि नक्सली संगठन में रहने पर आयु लंबी नहीं होती है।

    एसपी कार्यालय में पत्रकारों को नक्सली एरिया कमांडर ने बताया कि गोतिया के साथ खानदानी जमीन का विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर विवाद था। जमीन का हक नहीं मिलने के कारण वर्ष 2014 में टीएसपीसी के नितांत जी से प्रभावित होकर टीएसपीसी में शामिल हुआ और अपने हिस्से की डेढ़ एकड़ जमीन वापस ली। अगस्त 2014 से संगठन के लोगों के साथ मिलकर लेवी वसूलने और ग्रामीण बैंक रंका के मैनेजर रामलाल राम का थम्हवा स्कूल के पास से अपहरण कर लिया।
    वर्ष 2015 में टीएसपीसी के रौशन जी के साथ संगठन में चलने लगा। 2016 के अप्रैल माह में मुसुरमु स्थित मोहन यादव के घर पर गोली चलायी। जनवरी 2017 में चौवानटांड़ स्थित ढोलमंडली जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल रहा। इस मुठभेड़ में दस्ता सदस्य रजनीकांत मारा गया, जबकि वह बच निकला। 2017 जून महीने में दस्ता के सदस्यों के साथ पकड़ा गया और उसे जेल जानी पड़ी। चार वर्ष तक वह जेल में रहा और जून 2021 में जेल से बाहर आ गया।

    अभय जी उर्फ सकेन्द्र यादव ने बताया कि जेल से निकलने के बाद आर्थिक स्थिति खराब थी। ऐसे में अभय ने पांच लोगों सोनू यादव, विशाल चौधरी, मुन्ना लोहरा, छोटू कोरवा, राजेश कोरवा के साथ मिलकर टीएसपीसी दस्ता चलाने लगा एवं रामगढ़, चैनपुर के अलावा गढ़वा के रमकंडा और रंका थाना क्षेत्र के ठिकेदारों, व्यवसायियों, भट्ठा मालिकों को डरा धमका कर लेवी वसूलने लगा। नंबर 2021 में चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में लेवी नहीं मिलने पर राकेश सिंह, दिलीप प्रसाद, राजू प्रसाद एवं खामही स्थित राजेकश कपूर के क्रशर में आग लगा दी। 22 नंबर, 2021 को रामगढ़ थाना क्षेत्र के लमटी गांव में माइंस पर जाकर काम रोकवा दिया था तथा लेवी देने की धमकी दी थी। 09 दिसंबर, 2021 को रमकंडा में विशुनधारी यादव को लेवी के लिए डराया धमकाया था। जनवरी 2022 में संगठन को मजबूत करने के लिए पीएलएफआई के ननका यादव, कैला यादव, मदन यादव को अपनी टीम में शामिल किया। 27 जनवरी, 2022 को इसके दस्ता के साथ पुलिस पार्टी के बीच मुसुरमु के जंगल में मुठभेड़ हुई, जिसमें ननका यादव एवं कैला, मदन पकड़े गए। पुलिस की दबिश अभय पर लगातार बनी हुई थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आत्मसपमर्ण जमीन विवाद नक्सली पत्नी पलामू न्यूज पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.