भागलपुर। विक्रमशिला सेतु टीओपी अंतर्गत गुरुवार को ट्रक और कार में भीषण टक्कर में 4 लोग तो बाल-बाल बच गए। पर ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाया तो उसने पुल के नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक का शव को कब्जे में लेते हुए पॉकेट से रूपए, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद की है। आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान बांका जिला के शंभूगंज निवासी सजीवन यादव के पुत्र अमित के रूप में की गई है। ट्रक और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कार सवार की माने तो ट्रक ने पीछे से उसको ओवरटेक करके टक्कर मारी। कार पर 4 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। पुल के नीचे खेत में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि वह पुल पर से कूदा लेकिन कुछ देर रेलिंग पर लटका रह उसके बाद नीचे गिरा। थोड़ी देर तडपा, फिर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


