Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 01:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बेखौफ अपराधियों ने केनरा बैंक गेट के पास लुटे 32 लाख रुपए, ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के कर्मी को किया घायल
          Headline

          बेखौफ अपराधियों ने केनरा बैंक गेट के पास लुटे 32 लाख रुपए, ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के कर्मी को किया घायल

          adminBy adminFebruary 14, 2022Updated:February 14, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           जमशेदपुर।अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर केनरा बैंक के गेट पर बिष्टुपुर स्थित छगनलाल दयाल जी एंड संस ज्वेलर्स के कर्मचारियों से 32 लाख रुपए लूट लिए। लूट के दौरान प्रतिष्ठान के एक कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया,जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश है। सिंहभूम चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने लूट की भर्त्सना करते हुए कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर जमशेदपुर बंद का ऐलान होगा। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

          जानकारी अनुसार ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के कर्मचारी विजय कुमार और प्रदुमन मंडल 32 लाख रुपए एक बैग में भरकर गजराज मेंशन स्थित केनरा बैंक में जमा करने पहुंचे थे। बैंक गेट पर पहले से मौजूद दो अपराधी पिस्टल दिखाकर बैग छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी विजय कुमार के सिर पर पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। जबकि प्रदुमन मंडल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों अपराधी रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैंक के गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

          एसएसपी एम तमिल वानन ने बताया कि अपराधियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि बैंक में लगे कैमरे के खराब होने से अपराधियों की तस्वीर अब तक नहीं मिली है। इधर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने बताया की विधि व्यवस्था खराब होने के कारण अपराधियों ने बैंक गेट के पास लूट की है। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जमशेदपुर बंद कराया जाएगा। इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक बुलाई गई है।

          मामले की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सहित शहर के दो-तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया, कि मामले की छानबीन चल रही है। इससे पूर्व भी व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ बैठक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए थे।

          केनरा बैंक छगनलाल दयाल जी एंड संस ज्वेलर्स जमशेदपुर न्यूज पिस्टल लूट सीसीटीवी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.