Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 01:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल
    Headline

    जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। सातवीं और दसवीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा के रिजल्ट का विरोध करने निकले अभ्यर्थियों पर पुलिस ने मंगलवार को जमकर लाठीचार्ज किया। इससे जेपीएससी कार्यालय से लेकर मोरहाबादी तक अफरातफरी की स्थिति बन गई। लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश है। वहीं कई विधायकों ने प्रदर्शनकारी का समर्थन कर तत्काल प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द करने व लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की है।

     

    जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी मोरहाबादी मैदान में जुट कर रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद वे मोरहाबादी मैदान से निकलकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस वहां पहुंचकर अभ्यर्थियों को रोकने का प्रयास किया। इससे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे अभ्यर्थी इधर-उधर भागने लगे।

     

    बताया जाता है कि प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में विधायक नवीन जायसवाल, पदम श्री मधु मंसूरी,भानु प्रताप शाही और लंबोदर पाठक भी पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इनकी उपस्थिति में लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कुछ के घायल होने की सूचना है। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार में थोड़ी भी लाज बची है तो पीटी परीक्षा को रद्द करनी चाहिए।वही विधायक लंबोदर पाठक ने कहा कि जेपीएसी की गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की जरूरत है। जबकी विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार की साजिश के तहत गड़बड़ी हुई है। जेपीएससी में परिवारवाद चल रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

     

    जांचोपरांत चार दिनों में अभ्यर्थियों के सारे सवालों का जवाब लिखित रूप से सौंपा जाएगा-चेयरमैन

    लाठीचार्ज की घटना के बाद जेपीएससी भवन में लगभग एक घंटे तक अभ्यर्थियों और जेपीएससी चेयरमैन की बैठक चली, जिसमें भाजपा के कई विधायक मौजूद थे। अभ्यर्थियों ने बैठक में परीक्षा में गड़बड़ी का मामला उठाया। इस पर जेपीएससी के चेयरमैन अमिताभ चौधरी ने आश्वस्त किया कि अगर गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत चार दिनों में अभ्यर्थियों के सारे सवालों का जवाब लिखित रूप से सौंपा जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    घेराव जेपीएससी धांधली रांची न्यूज रिजल्ट लाठीचार्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.