गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो गांव की समीप शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक के एक पेड़ से टकराने के कारण उस पर सवार दो युवक चंद्रदेव उरांव(34) और लोहेश्वर उरांव(25) की धटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे सवार युवक मुकेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनो युवक बाइक से बदरी गांव में जतरा मेला देखकर अपने गांव अटरिया लौट रहे थे।
घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे गांव में मातम है। जानकारी अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दो की मौत मौके पर हो गई। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवो को पेास्टमार्टम कराकर रविवार को दोनो शवो को उनके परिजनो को सौँप दिया है।


