नालंदा। पति की मौत से तनावग्रस्त महिला ने सोमवार को नव नालंदा महाविहार आवासीय परिसर स्थित मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रवीर कुमार की पुत्री नेहा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनो को शव सौंप दिया है। मृतका महाबिहार में नौकरी करती थी।
जानकारी अनुसार नेहा के माता पिता अपनी बड़ी बेटी के पास गए थे। तब वह घर में अकेली थी। पिता जब आए तो नेहा को पंखे से लटका पाया। बताया गया कि उसके पति की मौत दो माह पहले ही हुई थी। उसके पति ने भी सरील चक मोड़ के पास किराए के मकान में आत्महत्या कर ली थी।
मालूम हो कि मृतका का एक आठ साल का पुत्र है। उसके सिर से अब पिता के बाद मां का भी साया उठ गया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को परिजनो को सौंपा गया है। मामले की तहकीकात हो रही है।


