नई दिल्ली।
भाजपा इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन काे सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। यह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन है। इस दौरान देशभर में रक्तदान शिविर, अस्पतालो में फल वितरण, स्वच्छता जल संरक्षण अभियान के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोकथाम के लिए अभियान चलाए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी सांसदो को अपने अपने क्षेत्रो में व्यापक कार्यक्रमो का आयोजन करने को कहा है।

