रांची।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने मंगलवार को एचईसी की बिजली काट दी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से डीवीसी का बकाया सीधे झारखंड के आरबीआई खाते से काटे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसे प्रतिक्रिया स्वरूप कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
मालूम हो कि एचईसी पर बिजली वितरण निगम की 126 करोड़ रुपए का बकाया है। जानकारी अनुसार विभाग ने 7 अगस्त को एचईसी को नोटिस भेजी थी। पर बकाया रकम का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद विद्युत विभाग ने बिजली काटने की नोटिस जारी की। मालूम हो कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने हाल में डीबीसी का बकाया रकम का किस्त सीधे झारखंड के आरबीआई खाते से काट ली है।


