दुमका।
बालू डंपिंग के विवाद में एक लाइन होटल में गुरुवार की देर रात हुई फायरिंग में थाना क्षेत्र के सरूआ निवासी इलियास बास्की घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में फूलों-झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विजयपुर की है। हिरासत में लिए गए अशोक हेंब्रम, अशोक मंडल,सुमन मुर्मू व करण सिंह से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार बालू डंपिंग को लेकर पुरानी रंजिश में अशोक हेंब्रम और उत्तम मंडल के बीच विवाद हुआ, जिसमें छह राउंड फायरिंग की घटना हुई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है।मामले की जानकारी देते हुए उतम भंडल ने बताया कि पहले वे अशोक हेंब्रम के साथ बालू डंपिंग का काम करते थे। बाद में पैसे के हिसाब मांगने पर अशोक जान से मारने की धमकी देता रहा। गुरुवार की देर रात 1 बजे अशोक हेंब्रम हमला करने की नियत से उसके होटल में आ धमका। वहां पहुंचकर छह राउंड हवाई फायरिंग करते हुए मारपीट करने लगा। उसने बताया कि घटना के समय वह होटल पर मौजूद नहीं थे। होटल में चंदन राय और गौरव चंद्र पाल से भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की गई। फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है।
