नालंदा।
अपराधियों ने सोमवार को इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जोगिया पुल के समीप बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान इचहोश पंचायत के गोपालगंज निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि युवक अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर बिहार शरीफ की ओर जा रहा था। इस बीच दूसरे बाइक पर सवार अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि उसका एक ही पुत्र है, जो बिहारशरीफ के प्राइवेट संस्थान में काम करता था और वह काम पर जा रहा था। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान की जा रही है।


