WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
रांची।
एसीबी रांची की टीम ने बुधवार को गुमला जिले के झरनों प्रखंड के सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन को 30 हजार रूपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद सहायक अभियंता को रांची लाकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार मनरेगा योजना अंतर्गत कूप निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद गुमला निवासी प्रमोद नायक मापी पुस्तक पर हस्ताक्षर कराने सहायक अभियंता के पास पहुंचे थे। पर सहायक अभियंता ने हस्ताक्षर के एवज में 30 हजार रूपए की रिश्वत मांगी,इसको लेकर प्रमोद नायक ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। मामले के सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से सहायक अभियंता को घूस की रकम दी गई, जिसके बाद एसीबी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


