Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 28 June 2026 || 18:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुख्यमंत्री नीतीश ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, झेलना पड़ा बाढ़ प्रभावित लोगों का गुस्सा
          Headline

          मुख्यमंत्री नीतीश ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, झेलना पड़ा बाढ़ प्रभावित लोगों का गुस्सा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 17, 2021No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           

          पटना।

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ग्रस्त भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय जिले का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी मुआयना किया। बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी कड़ी मशक्कत कर मुख्यमंत्री को वहां से निकाल कर रवाना हो गए।

          जानकारी अनुसार हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री डीएम, एसपी सहित अधिकारियों की टीम के साथ मटिहानी प्रखंड के खोरामपुर ढाला पहुंचे थे। यहां से छितरौर तक पैदल ही बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गुप्ता लखमीनिया में बसाए गए सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक किचन की व्यवस्था पर राहत कार्य में हो रही लापरवाही को लेकर जमकर भड़ास निकाली। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि आज आपके आगमन पर बढ़िया चावल और टमाटर डाली सब्जी बन रही है। पर दूसरे दिन यहां साधारण चावल और सड़े हुए आलू की सब्जी मिलती है। अस्थायी शौचालय और पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
          वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर सहित खगड़िया और बेगूसराय के बाढ़ ग्रस्त इलाके की स्थिति का जायजा लिया है। सरकार पूरी तरह से आपदा पीड़ितों के साथ है। कमियों को तुरंत ठीक किया जाएगा। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के अचानक दौरे की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में सामुदायिक किचन के समीप मेडिकल कैंप लगाया था।

          सीएम ने कहा, खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का

          भागलपुर दौरे के दौरान सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का सबसे पहला हक होता है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। उनके रहने और खाने का समुचित व्यवस्था की जाएगी। भागलपुर जिले के नवगछिया में बाढ़ राहत केंद्र का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित रहा है। सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्थिति का जायजा ले और इसके स्थाई समाधान की योजना बनाए।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। आपदा पीड़ित प्रत्येक परिवार को 6000 रुपये दिया जाता है। इसके अलावा इनके रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान बच्चा होने पर यदि वह लड़का है तो उसे 10,000 और लड़की होती है तो उसे 15000 रुपये दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सबसे पहला काम बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाना है। इसके लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।

          इसके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से नवगछिया इंटर स्तरीय हाई स्कूल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पकरा उच्च विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनी अवगत हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बन रहे भोजन का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे लोगों से भोजन के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री गोपालपुर प्रखंड के मकनपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पटना प्रस्थान कर गए। इससे पहले राज्य में बाढ़ के बिगड़े हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले खगड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए क्षेत्रों का दौरा किया। खासकर गंगा के जलस्तर का सबसे ज्यादा दबाव गोगरी- नारायणपुर तटबंध को झेलना पड़ रहा है, जिसे देखने मुख्यमंत्री भरतखंड पहुंचे।

          बांधों की स्थिति को जानने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतखंड बाढ़ राहत केंद्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बाढ़ पीड़ितों से संवाद करके उसका हाल जाना। बाढ़ राहत केंद्र में बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का भी उन्होंने जायजा लिया । स्वास्थ्य शिविर, बाढ़ राहत केंद्र और बांधों के निरीक्षण के दौरान वे लगातार डीएम समेत तमाम वरीय अधिकारियों को निर्देश देते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवगछिया से सड़क मार्ग से खगड़िया पहुंचे थे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।मुख्यमंत्री के साथ खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और स्थानीय जदयू विधायक डॉ संजीव भी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          June 28, 2026

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          June 28, 2026

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          June 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.