Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 02:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अफ्रीका में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों ने वतन वापसी की लगाई गुहार, गिरिडीह-बोकारो-हजारीबाग के श्रमिक को तीन माह से वेतन बंद
          Headline

          अफ्रीका में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों ने वतन वापसी की लगाई गुहार, गिरिडीह-बोकारो-हजारीबाग के श्रमिक को तीन माह से वेतन बंद

          today post liveBy today post liveOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Giridih News:-  झारखंड के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिलों के 48 प्रवासी मजदूरों के अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे होने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया है। इन मजदूरों ने वीडियो संदेश जारी कर भारत सरकार और झारखंड सरकार से अपनी सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है।

          सूत्रों के अनुसार, ये सभी मजदूर तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में ट्यूनीशिया पहुंचे थे, जहां वे एक निर्माण कंपनी में कार्यरत थे। लेकिन पिछले तीन महीनों से कंपनी ने मजदूरी का भुगतान बंद कर दिया है, जिसके कारण उनके सामने खाने-पीने का संकट गहरा गया है। मजदूरों ने बताया कि अब उनके पास खाने और दवाई तक के पैसे नहीं बचे हैं, और वे बेहद खराब परिस्थितियों में जी रहे हैं।

          वीडियो संदेश में मजदूरों ने कहा, “हम बहुत बुरी हालत में हैं। कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है। कृपया हमें हमारे देश वापस बुलाया जाए।” इसके साथ ही उन्होंने अपने बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

          फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के 19, गिरिडीह के 14, और बोकारो जिले के 15 श्रमिक शामिल हैं। इनमें से अधिकांश ऊंचाघाना, तिसरी, फतेहपुर, बंदखारो, और कोसी जैसे इलाकों से हैं।

          वहीं, प्रवासी मजदूरों के हितों के लिए लगातार काम करने वाले सिकंदर अली ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि सभी 48 मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने विदेश मंत्रालय और झारखंड सरकार से अपील की है कि मजदूरों के जीवन की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

          इस घटना ने एक बार फिर झारखंड के प्रवासी श्रमिकों की विदेशी ठेकेदारों के शोषण की समस्या को उजागर कर दिया है, जिससे राज्य सरकार को अब नीति-स्तर पर ठोस पहल करने की जरूरत है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरिडीह बोकारो हजारीबाग मजदूर झारखंड प्रवासी श्रमिक ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड मजदूर विदेश में फंसे भारतीय कामगार सिकंदर अली प्रवासी मजदूर अपील
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.