कोडरमा
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटें के दौरान जिले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकी संक्रमित एक महिला की मौत की खबर के बाद सदमे में परिवार के एक अन्य वृद्ध की भी मौत हो गई। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत वीरजामु निवासी 43 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल से रांची स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं पुत्रवधू के मौत की सूचना मिलने पर उसके ससुर की शनिवार की सुबह रांची जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मौत की दूसरी घटना शुक्रवार देर रात की है। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती झुमरीतिलैया के गुमो निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में काेरोना से अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

