दुमका।
सप्ताहिक हाट से लौट रही पांच बच्चों की आदिवासी महिला के साथ 17 युवकों ने गैंगरेप किया।युवकों ने पीड़िता एवं उसके पति को वंधक बनाया और उसे सुनसान इलाके के ले जाकर घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार की देर रात की है। घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी सुदर्शन मंडल, एसपी अंबर लकड़ा और एसडीपीओ विजय कुमार ने सारी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने जांच में जुटे हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र में फसल कटाई में मदद करने पहुंची थी। वही साप्ताहिक हाट से लौट रही थी।


