Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 12:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 17 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा
          Headline

          डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 17 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Muzaffarpur News:  साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों को डराकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक बुजुर्ग पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसे वीडियो कॉल के जरिए मानसिक दबाव में डालकर 17 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

          खुद को पुलिस और CBI अधिकारी बताकर की थी ठगी 

          मिली जानकारी के अनुसार, मुशहरी क्षेत्र निवासी 73 वर्षीय भोला प्रसाद महतो को 5 अप्रैल 2026 से लगातार अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल आने लगे। कॉल करने वाले खुद को पुलिस और CBI अधिकारी बताकर उन्हें एक कथित केस में फंसाने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाते हुए पीड़ित को मानसिक रूप से इतना डरा दिया कि उन्होंने 10 अप्रैल को अपने बैंक खाते से RTGS के जरिए 17 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

          पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि यह रकम ब्रजेश कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में भेजी गई थी, जो फेडरल बैंक की भगवानपुर शाखा में स्थित है। हालांकि कुछ दिनों बाद, 13 अप्रैल को उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर तेजी से कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों—ब्रजेश कुमार, कृष्णा कुमार और विक्रम कुमार—को गिरफ्तार कर लिया।

          गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक और डेबिट कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये बैंक खाते देशभर में साइबर ठगी के कई मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे थे।

          प्रारंभिक जांच से यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहा था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

          पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस या CBI अधिकारी बताने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bihar cyber police action cyber fraud 17 lakh case digital arrest scam muzaffarpur online fraud alert india video call scam india
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          June 26, 2026

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          June 26, 2026

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.