Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 21 August 2026 || 23:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रावण को कांवड़ में बिठाकर 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला जत्था,अनोखी कांवड़ देख हैरान लोग
          Headline

          रावण को कांवड़ में बिठाकर 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला जत्था,अनोखी कांवड़ देख हैरान लोग

          महादेव के परम भक्त माने जाने वाले रावण की विशाल प्रतिमा को कांवड़ पर विराजमान कर पैदल बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं। इस कांवड़ की सबसे खास बात इसका वजन है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2026Updated:August 21, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  सावन के पावन महीने में सुल्तानगंज से देवघर तक जाने वाले कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं की आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। करीब 105 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कोई भगवान शिव की प्रतिमा लेकर यात्रा कर रहा है तो कोई अनोखी कांवड़ के साथ बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल से आए शिवभक्तों का एक जत्था अपनी अनोखी कांवड़ के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

          इस जत्थे के श्रद्धालु महादेव के परम भक्त माने जाने वाले रावण की विशाल प्रतिमा को कांवड़ पर विराजमान कर पैदल बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं। इस कांवड़ की सबसे खास बात इसका वजन है। रावण की प्रतिमा सहित पूरी कांवड़ का वजन करीब 150 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है। इतने भारी वजन के बावजूद श्रद्धालु उत्साह के साथ कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

          श्रद्धालुओं का कहना है कि रावण भले ही लंकापति और राक्षस राज के रूप में जाना जाता है, लेकिन वह भगवान शिव का अनन्य भक्त और प्रकांड विद्वान भी था। इसी आस्था के कारण उन्होंने रावण की प्रतिमा को कांवड़ में स्थापित किया है। उनका उद्देश्य अजगैबीनाथ धाम से गंगाजल लेकर रावण को उसके आराध्य भगवान बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचाना है।

          श्रद्धालुओं ने बताया कि भारी कांवड़ लेकर चलना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। रास्ते में पथरीली और रेतीली जमीन भी मुश्किल बढ़ाती है, लेकिन भगवान शिव के प्रति आस्था उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है। उनका कहना है कि जब भोलेनाथ का आशीर्वाद साथ हो तो कांवड़ का वजन और यात्रा की थकान महसूस नहीं होती।

          जत्थे के सदस्य रास्तेभर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ पर विराजमान रावण की विशाल प्रतिमा को देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है। कई लोग इस अनोखी कांवड़ की तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं।

          सावन के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक का कांवड़िया पथ श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह का गवाह बनता है। इस बार रावण की प्रतिमा वाली 150 किलो से अधिक वजनी कांवड़ यात्रा का अनोखा आकर्षण बनी हुई है।

          150 किलो कांवड़ Baba Dham Yatra Kanwar Yatra Sultanganj Devghar News अजगैबीनाथ धाम बाबा धाम यात्रा रावण की कांवड़ रावण शिव भक्त सावन कांवड़ यात्रा सुल्तानगंज देवघर कांवड़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची-गिरिडीह में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बवाल, मारपीट के आरोप

          August 21, 2026

          पटवन के पानी पर भिड़े दो गांव, विवाद के बाद आहर में डूबे किशोर की मौत

          August 21, 2026

          JSSC-CGL और CDPO नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक,सरकार से मांगा जवाब

          August 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची-गिरिडीह में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बवाल, मारपीट के आरोप

          पटवन के पानी पर भिड़े दो गांव, विवाद के बाद आहर में डूबे किशोर की मौत

          JSSC-CGL और CDPO नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक,सरकार से मांगा जवाब

          रावण को कांवड़ में बिठाकर 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला जत्था,अनोखी कांवड़ देख हैरान लोग

          16 हजार वेतन में गुजारा मुश्किल, स्कूल के बाहर झालमुड़ी बेच रहे गुरुजी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.