नई दिल्ली
ब्रिक्स समूह देशो के विदेश मंत्रियों की बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 04 सितंबर को होगी। इसमें सभी देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शामिल होंगे। रूसी विदेश मंत्रालय ने गुरूवार इसकी जानकारी ट्वीट कर देते हुए कहा कि बैठक की अध्यक्षता रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे तथा बैठक में राजनीति, सुरक्षा वित्त और मानवीय संबंधो पर चर्चा होगी।

