Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा- मुख्यमंत्री
          Headline

          जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा- मुख्यमंत्री

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 20, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा। इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है।  इसी खुशी में हमसब यहां आज एकत्रित हुए हैं। मेरा मानना है कि खूबसूरत परिसर और काम करने का एक सुंदर वातावरण अगर हमारे इर्द-गिर्द अथवा आस-पास हो तो हमें जिस काम के लिए नियुक्त किया गया है उस काम को हमसभी लोग एक अलग उत्साह, उमंग और विश्वास से कर पाते हैं।उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।

           सीएम ने कहा कि जैप-1 परिसर एक नामचीन जगह है। राजधानी रांची के बीचो-बीच अवस्थित है। इस परिसर का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए होता है। मैं भी यहां कई बार अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक हुआ हूं। पिछले वर्ष जैप-1 स्थापना दिवस के मौके पर मैं यहां आया था तभी मैंने यह तय किया था कि इस परिसर का कायाकल्प कर एक नई पहचान देनी है, जो आज मूर्त रूप ले चुका है। नए आगंतुक जो यहां आएंगे अब इस परिसर के बदलाव को देखेंगे। जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा।
          राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों के आधारभूत संरचनाओं को संवारेंगे
          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची स्थित जैप-1 परिसर ही नहीं बल्कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वे परिसर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों न अवस्थित हैं, राज्य सरकार इन सभी परिसरों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगी। सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जाएगा ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी ड्यूटी के दौरान न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हमारे पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाए।
          पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास
          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास निरंतर कर रही है। राज्य सरकार चाहती है कि पुलिस व्यवस्था में व्याप्त सभी शिकायतों को समाप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लंबित मांग क्षतिपूर्ति अवकाश देने का कार्य किया है। आने वाले दिनों में हमारी सरकार पुलिस कर्मियों को कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा, खाने-पीने की सुविधा, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी। पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है।

           पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है
          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। कुछ कमियों की वजह से यहां के लोग इस राज्य की खूबसूरती का आनंद नही ले पा रहे हैं। इस खूबसूरत राज्य में लोगों को एक बेहतर माहौल मिले यह हमारी सोच है। झारखंड को बेहतर दिशा देने में हमारे पुलिस बल के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राज्य पुलिस बल के जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर दिखाया है। राज्य की जनता की सुरक्षा, राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बनाए रखने में बड़ी संख्या में हमारे पुलिस के जवान तत्परता के साथ तैनात रहते हैं। राज्य सरकार का दायित्व है कि जिस बड़ी समूह की वजह से राज्य सुरक्षित है उस समूह के उत्साह, उमंग और मनोबल को हम सदैव ऊंचा रखने का प्रयास करें।

          इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट सहित अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची में कराए गए निर्माण का वीडियो प्रजेंटेशन प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि० रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आईकॉनिक परिसर ऑडिटोरियम झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 मुख्यमंत्री रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.