-एसडीआरएफ की टीम खोज में जुटी
Motihari: जिले के डुमरियाघाट पुल से गुरुवार को एक महिला अपने नौ वर्षीय पुत्री के साथ उफनती गंडक नदी में कूद गयी। महिला की पहचान डुमरियाघाट थाना के हुसैनी गांव निवासी जीतन साह के 38 वर्षीय पत्नी बसंती देवी और उसके नौ वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रुप में की गई है।बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से नाराज होकर यह कदम उठायी है।
इस घटना की जानकारी राहगीरो से मिलने के बाद गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना व पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट थाना की पुलिस संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए एसडीआरएफ की टीम के साथ गंडक नदी के तेज में धार में मां-बेटी की तलाश में जुटी है।
हालांकि गंडक नदी में अप्रत्याशित पानी और तेज बहाब के कारण देर शाम तक लापता मां बेटी का कोई सुराग अब तक नही मिल पाया है।वहीं इस मामले को लेकर महिला के भाई हरसिद्धि थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी रामशरण साह ने डुमरियाघाट थाना मे एक आवेदन देकर अपने बहनोई पर बहन और भगिनी की हत्या करने की नीयत से नदी मे फेकने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच भी पुलिस कर रही है।जबकि आवेदन के बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़ फरार बताये जा रहे है।

