Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 23:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पारिवारिक विवाद में महिला ने चार बच्चो के साथ खायी सल्फास
          Headline

          पारिवारिक विवाद में महिला ने चार बच्चो के साथ खायी सल्फास

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 20, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          वैशाली। पारिवारिक विवाद में एक महिला ने चार बच्चो के साथ शुक्रवार को सल्फास खा ली। इसमें महिला समेत चारों बच्चो की मौत हो गई।  घटना जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुक्की गांव की है। मृतको में मां रिंकू देवी(35), करण(10), शिवानी(8), सलोनी (4)व  संध्या (2) के नाम शामिल है। घटना के बाद मृत महिला रिंकू देवी के परिजन भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी।

          स्थानीय लोगों के मुताबिक रिंकू देवी की उसके पति के साथ गुरुवार की रात पारिवारिक विवाद में नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद पति रंजीत घर के पास स्थित आम के बगीचे की रखवाली करने चला गया। उसके जाने के बाद महिला ने चारों बच्चों को चीनी के शर्बत में सल्फॉस मिलाकर पिलाया और खुद भी पीया। करण कुमार ने फौरान दादी को उल्टी होने की बात बताई। उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग आनन-फानन में सभी को लेकर पातेपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए महुआ रेफर कर दिया। महुआ के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला रिंकू देवी, पुत्र करण कुमार, पुत्री शिवानी कुमारी एवं संध्या कुमारी को मृत घोषित कर दिया। साथ ही एक पुत्री सलोनी कुमारी का इलाज शुरू किया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी भी मौत हो गयी।

          रिंकू देवी के मायके के लोगों ने इसे हत्या करार देते हुए पति रंजीत सहनी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि रंजीत ने पहले उनकी बेटी के साथ मारपीट की और फिर सभी को जहर दे दिया। ग्रामीणों के मुताबिक आपसी समझौते के बाद सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

          चार बच्चों मां मौत वैशाली न्यूज सल्फास
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.