Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 14:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हजारीबाग में जंगली हाथी ने तीन को कुचला ,दो की मौत एक गंभीर, रिम्स रेफर
          Headline

          हजारीबाग में जंगली हाथी ने तीन को कुचला ,दो की मौत एक गंभीर, रिम्स रेफर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 8, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          हजारीबाग:  जंगली हाथियों ने बुधवार की तड़के सुबह कुम्हरटोली और खिरगांव काली मंदिर के समीप एक महिला दो व्यक्तियों की जान ले ली और एक व्यक्ति घायल कर दिया। इससे लोग नाराज होकर सड़क पर उतर आए हैं। घायल इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। मृतकों में बुधन साव और एक महिला शामिल हैं। अब तक जंगलों से लगे गांवों में गजराज का आतंक था, लेकिन अब इन्होंने शहर में भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।  इससे इलाके में हलचल का माहौल है।

          मिली जानकारी के अनुसार हाथियों के दल से बिछड़ कर एक अकेला हाथी खीरगांव के रास्ते शहर में प्रवेश किया और श्मशान काली के समीप खेत में काम कर रहे एक वृद्ध को उठाकर पटक दिया। उसके मरने के बाद हाथी आगे बढ़ा और कुम्हारटोली विद्या मंदिर में घुसकर वहां एक महिला की जान ले ली, साथ ही एक  व्यक्ति  को भी घायल कर दिया। हाथी अभी भी वहां विद्यालय के पास में एक खेत में मौजूद है। लोग हाथी के डर से भयभीत हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। ज्ञात हो कि 2019 में भी जून से बिछड़े हाथी ने 13 लोगों की जान ले ली थी।

          हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी हजारीबाग में हाथी जमकर उत्‍पात मचा चुके हैं। पिछले साल नवंबर के महीने में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के दारू में कई एकड़ में लगी आलू, गोभी व मटर की फसल को बर्बाद कर दिया।
          जैसा की बताया गया है लोग भयभीत है । नाराज लोगो के द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम करने से  रांची पटना मार्ग जाम हो गया है।
          जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे है।वन विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर तैनात है।जंगली हाथी पास के जंगल में खड़ा बताया जा रहा है।वन विभाग उसे भगाने का प्रयास कर रहा है।

          हत्यारे जंगली हाथी को हज़ारीबाग के लोग समेत वन विभाग ने चारो ओर से घेरा

          हजारीबाग के लोग और वन विभाग के कर्मी ने जंगली हाथी को चारो ओर से घेर लिया है। जंगली हाथी रास्ता भटक कर हज़ारीबाग शहर के खीरगांव मुहल्ले के बाहरी हिस्से में झुरमुठ में छुपा है। रांची से वन विभाग की एक बिशेष टीम हजारीबाग पहुंच रही है।  जिसमें विभाग के कुछ एक्सपर्ट भी शामिल है।  बता दे हाथी को नियंत्रित करने को लेकर मंगलवार रात और बुधवार दिन भर वन विभाग और पुलिस कर्मी सुरक्षा के उपाय करते देखे गए। चारो ओर से रास्ते को ब्लाक कर दिया गया है। जिस हिस्से पर हाथी डेरा डाले हुए है उसके आसपास शहरवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है। प्रशासन द्वारा माइक से चेतावनी जारी की जा रही है। सभी को घरो के छतों पर या किसी ऊंचे स्थान पर शरण लेने को कहा जा रहा है।

          हाथी रेलवे स्टेशन के पास मैला टाड में झुरमुठ में साफ देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हाथी बहुत गुस्से में है और समूह से बिछड़ा प्रतीत होता है। संभावना जताई जा रही है की जिस तरह से भीड़ जुट रही है उससे हाथी और बिफर सकता है। इधर अधिकारियों की कोशिश निरंतर जारी है। अधिकारियों द्वारा ये आश्वासन दिया जा रहा की हाथी को सही दिशा में जल्द मोड़ दिया जाएगा।

          कुचला जंगली मौत रेफर शहर हजारीबाग न्यूज हाथी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.