Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 22:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जब बिहार के लोगों ने हमें काम करने का मौका दिया तब राज्य की स्थिति बदली: नीतीश
          Headline

          जब बिहार के लोगों ने हमें काम करने का मौका दिया तब राज्य की स्थिति बदली: नीतीश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 4, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने आज शाम प्रगति यात्रा के दौरान गोपालगंज जिले की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं रखी हैं, उनका जल्द से जल्द निराकरण करें। सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के लिए लगातार विकास का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया तब राज्य की स्थिति बदली है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके तहत अब तक 4 चुनाव हो गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आई हैं। सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। बिहार में अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिनसे 01 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 तक हमलोगों ने 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान कर दी थी। इसके बाद हमलोगों ने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया है। अब तक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे दी गई है। इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। वर्ष 2025 में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज ही गोपालगंज जिले में विभिन्न विकास कार्यों का स्थल पर जाकर जायजा लिया। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बैठक में भी जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं बताई हैं, उसका समाधान किया जाएगा।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। हमलोग मिलकर लगातार बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमलोग हमेशा साथ (राजग) रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे। वर्ष 2006 से हमलोगों ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। अब तक 8 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गई है और शेष बचे कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा रही है और इस काम को भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा। हमलोगों ने देखा कि मंदिरों से मूर्ति चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसको देखते हुए मंदिरों की चहारदीवारी के निर्माण का निर्णय लिया गया ताकि मंदिरों में चोरी की घटनाएं न हों।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण बिहार में विकास का काम हमलोग करा रहे हैं। बिहार का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पोशाक योजना की शुरुआत की गई। वर्ष 2009 से लड़कियों के लिए साइकिल योजना, वर्ष 2010 से लड़कों के लिए भी साइकिल योजना, बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की बहाली, स्कूल भवनों का निर्माण कराकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास किया गया है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह में सिर्फ 39 मरीज इलाज कराने जाते थे। अब एक माह में औसतन 11 हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पहले बिहार में सिर्फ 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 11 हो गई है। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।

          गोपालगंज जिले में लोगों की मांगों पर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं

          -गन्ना किसानों की मांग है कि उन्हें गन्ने के अच्छे दाम दिये जायें। हमने निर्णय लिया है कि गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जायेगी।

          -भ्रमण के दौरान उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी गांव में लोगों ने आवागमन की समस्या के बारे में बताया। इसके निराकरण के लिए मीरगंज बाजार के बाईपास का निर्माण कराया जायेगा।

          -तुरकाहा गांव में लोगों ने जाम की गंभीर समस्या बताई। इसके निराकरण के लिए एनएच-27 से, ग्राम भोजपुरवा से तुरकाहा एनएच-531 तक गोपालगंज बाईपास का निर्माण कराया जायेगा।

          -सारण तटबंध के बिन्दु 120 किमी से 152 किमी तक सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण किया जायेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Nitish Kumar Progress journey review meeting
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.