गुमला।
वर्दीधारी अपराधियों ने जिले के धाधरा थाना क्षेत्र के रूकी कुसुम मोड़ के पास सरांगाे निवासी देवेंद्र सिंह(25) को गोली मारकर हत्या कर दी। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना बुधवार की है। मिली जानकारी अनुसार घटना की रात सभी परिजन सो रहे थे। रात्रि 10 बजे के आसपास चार हथियार बंद अपराधियों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और अदंर घुसकर देवेंद्रसिंह को पकड़ ले गए। विरोध करने पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की। इसके साथ ही पुलिस की सूचना नहीं देने की भी धमकी दी। मृतक के भाई दशरथ सिंह ने बताया कि सभी अपराधी देवेंद्र को करीब 500 फीट दूरी पर खड़ी बोलेरो पर बैठाकर ले गए। दूसरे दिन घटना की जानकारी ग्रामीणों और मृतक के परिजनो को मिली। थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

