रांची।
ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने मंगलवार को टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। मरने वाले युवकों में ओरमांझी निवासी राहुल कुमार और मायापुरी निवासी उदय बैठा के नाम शामिल हैं। प्रभारी श्याम किशोर महतो के अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है


