गिरिडीह। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह में एक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची सहित दो की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। दोनो आपस में चचेरे भाई-बहन थे। इसको लेकर परिजनो में शोक है। जानकारी अनुसार मटरूखा गांव निवसी जयदेव मंडल के बेटे अजय कुमार(18) और दीपक मंडल की आठ वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी बाइक से महतोडीह से घर जा रहे थे। उसी दौरान दोनो भाई बहनो को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया, जिससे दाेनो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद महतोड़ीह पुलिस थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर दोनों किशोर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.


