Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 15 September 2026 || 09:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साइकिल लेकर कश्मीर से बांग्लादेश की यात्रा पर निकली दो बेटी पहुंची बेगूसराय
          Headline

          साइकिल लेकर कश्मीर से बांग्लादेश की यात्रा पर निकली दो बेटी पहुंची बेगूसराय

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 13, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बेगूसराय। देश के सच्चे हीरो को नमन करने के लिए कश्मीर से बांग्लादेश तक की यात्रा पर साइकिल से निकली छपरा की बेटी और साइकिलिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सविता महतो शुक्रवार को बेगूसराय पहुंची। सविता ने कश्मीर से अपनी साईकिल यात्रा शुरू की है और 2957 किलोमीटर का सफर तय कर 25 जनवरी तक बांग्लादेश के ढाका पहुंचने का लक्ष्य है। इस यात्रा में दिल्ली से उसकी हमसफर बनी है साथी पर्वतारोही अनामिका विष्ट। दोनों लगातार अपने तय रुट प्लान के अनुसार आगे बढ़ रही है।

          राइड फॉर रियल हीरोज के लक्ष्य के साथ निकली दोनों पर्वतारोही बेटियां बिहार की बेटी सविता महतो एवं उत्तराखंड की बेटी अनामिका बिष्ट की सोलो राइड शुक्रवार की सुबह बाढ़ से निकलकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय पहुंची। जहां राजेन्द्र पुल पर साइकिल पर संडे टीम के सदस्यों के द्वारा दोनों साइकिल सवार बेटियों का भव्य स्वागत किया गया।

          50 की संख्या में साइकिल पर संडे टीम के सदस्यों ने उनके साथ-साथ मध्य विद्यालय बीहट तक साइकिलिंग की तथा विद्यालय परिसर में दोनों का स्वागत समारोह साइकिल पर संडे की मेजबानी में की गई। जिसका नेतृत्व बरौनी के अंचलाधिकारी सुजीत सुमन, बीहट नगर परिषद के नवनिर्वाचित उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, साइकिल पर संडे के विनोद भारती, प्रशांत कुमार, विपिन राज, अभियंता गौरव, अमन कुमार, अंशु, गोविंद एवं मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने किया। मौके पर दोनों साइकिलिस्ट को अंग वस्त्र एवं पौधे भेंट किए गए।

          इस अवसर पर सविता ने कहा कि यदि आप बदलाव चाहते हैं तो अकेले ही मैदान में उतरना पड़ेगा। आज के दौर में माता-पिता अपनी बेटियों को घर से बाहर भी नहीं निकलने देते, लेकिन वह एक रिवोल्यूशन के लिए घर से बाहर निकली है। जब उसने साइकिलिंग के क्षेत्र में कदम रखा था तो उस समय भी उसे घर वालों का साथ नहीं मिला था, लेकिन अब घरवालों के साथ साथ दूसरे लोगों का भी साथ मिल रहा है। इसे दूसरी बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वह भी घरों से बाहर निकलें और अपने सपनों को पूरा करें।

          पर्वतारोही उत्तरकाशी की बेटी अनामिका विष्ट ने कहा कि वह यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस-5642 मीटर का सफल आरोहण कर चुकी है। एवरेस्ट का सफल आरोहण करने वाली उत्तरकाशी की पहली महिला पर्वतारोही है। उन्होंने इस अभियान का शंखनाद सात सदस्यीय टीम के संग मास्को से किया था। मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण चार सदस्य आरोहण नहीं कर पाए, लेकिन लेफ्टिनेंट रोमिल के संग-संग बेंगलुरु की गायत्री ने सफल आरोहण कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया। अब उनकी नजर अर्जेंटीना की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंगा-6961 मीटर पर है।

          कश्मीर से बांग्लादेश छपरा दिनकर बेगूसराय न्यूज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर साईकिल यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          September 14, 2026

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          September 14, 2026

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          September 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत,बचाने उतरा तीसरा मजदूर भी गैस की चपेट में आया

          गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, पुलिस परेड के दौरान हुआ हमला, फर्जी पासपोर्ट-वीजा से दुबई भागने की थी तैयारी

          धनबाद में मिली किशोरी की सिर क/टी ला/श मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

          काश के फूलों ने बिछाई सफेद चादर, मानसून की विदाई और त्योहारों की आहट

          कोडरमा घाटी में दो टेलरों की जोरदार टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत, दुसरा केबिन में फंसा रहा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.