पश्चिमी चम्पारण (बगहा) ।
जिले के बगहा प्रखंड के चखनी रजवटिया पंचायत के चखनी गांव में शुक्रवार को गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत हो गयी है। घटना में मारे गए युवकों में शंकर प्रसाद का 16 साल पुत्र सुशील कुमार, बहनोई बनकटवा निवासी मनोज साह का पुत्र गोलू 14 साल और रोहित 15 साल के नाम शामिल हैं। ग्रामीण गोताखोर की मदद से तीनों युवकों का शव निकाला गया और आनन-फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की चखनी रजवटीया पंचायत निवासी शंकर प्रसाद के भगीनी की शादी दो दिन पूर्व हुई थी। शादी में शामिल होने आए युवक शुक्रवार को गंड़क नदी में नहाने गये थें। इस क्रम में वे गंडक नदी की तेज धारा में डूब गए। स्थानीय लोगों के देखने और चिल्लाने पर ग्रामीण गोताखोरों ने तीनों युवकों को नदी से निकला ग्रामीणों के अनुसार शंकर प्रसाद के भगिनी की शादी बनकटवा में होने वाली थी, लेकिन बहनोई के घर एक सदस्य की मौत हो जाने के बाद शादी चखनी गांव मामा के घर से हो रही थी। शादी के संपन्न होने के पश्चात अगले दिन को यह घटना घट गयी ।

