Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 10:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन विवाद में फायरिंग मामले में तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
          Headline

          जमीन विवाद में फायरिंग मामले में तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu News:-  मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के मुस्लिमनगर स्थित गौसिया मदरसा के पास शुक्रवार देर रात जमीन विवाद को लेकर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। इस फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है, लेकिन हवाई फायरिंग के चलते माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

          घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमजद खान, तनवीर साह (निवासी — साईं मुहल्ला) और मोहित चौधरी (निवासी — आजादनगर सुदना) के रूप में की गई है।

          पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 8 एमएम की 6 जिंदा गोलियां, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां, 7.65 एमएम के तीन खोखे और 8 एमएम का एक खोखा बरामद किया। बताया गया कि अमजद और मोहित के पास से अवैध हथियार मिले, जबकि तनवीर के पास गोलियां बरामद की गईं।

          शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गौसिया मदरसा के पास रहने वाले सोनू खान से जमीन विवाद को लेकर इन तीनों ने गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्टेशन रोड की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया।

          जानकारी के अनुसार अमजद और सोनू दोनों जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं और इनके बीच पिछला विवाद चल रहा था। अमजद पर पूर्व में भी चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा व रंगदारी के साथ आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। जेल से हाल ही में छूटकर आने के बाद उसने फिर से विवाद को हवा दी।

          इस कार्रवाई में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में टीओपी वन प्रभारी इन्द्रदेव पासवान और पुलिस बल के कई जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पास हथियार कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अवैध हथियार बरामद पलामू फायरिंग गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई पलामू मुस्लिमनगर गोलीकांड मेदिनीनगर जमीन विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.