Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 10:25
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»इंदौर के होलकर स्टेडियम के साथ अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- पाकिस्तान से पंगा मत लो
    Headline

    इंदौर के होलकर स्टेडियम के साथ अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- पाकिस्तान से पंगा मत लो

    today post liveBy today post liveMay 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Indore News:- इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह यह धमकी एमपीसीए सचिव को एक ईमेल के जरिए दी गई। ईमेल में स्टेडियम के साथ अस्पताल को भी उड़ाने की चेतावनी दी गई है। सचिव ने तुरंत तुकोगंज पुलिस को सूचना दी । पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्टेडियम की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और साइबर टीम ईमेल की जांच कर रही है।

    मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के अधिकारिक इमेल एड्रेस पर ई-मेल अंग्रेजी में लिखा हुआ आया था। जिसमें लिखा था कि ‘आपके स्टेडियम में विस्फोट होगा। पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है।’ ई-मेल में किसी स्टेडियम या अस्पताल का नाम नहीं लिखा था। चूंकि एमपीसीए का मुख्यालय इंदौर में है इसलिए होलकर स्टेडियम की जांच की गई। क्राइम ब्रांच और तुकोगंज थाने को शिकायत के बाद होलकर स्टेडियम की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित की शिकायत पर तुकोगंज थाने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल कहां से आया था। मामले में क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम भी जांच कर रही है।

    इस मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, “एमपीसीए के अधिकारी को मेल आया था, जिसमें होलकर स्टेडियम और देश के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामला दर्ज कर मेल की जांच शुरू कर दी गई है कि मेल कहां से आया है और इसके पीछे कौन है।” वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट्स मेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं। गाैरतलब है कि इससे पहले 4 फरवरी को भी इंदौर के एनडीपीएस स्कूल और IPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी स्कूल प्रशासन को मेल मिला था और दोनों स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया था। बाद में जांच में सामने आया कि यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    bomb threat Holkar Stadium Indore News MPCA Secretary tukoganj police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.