Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 15:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान
          झारखंड

          Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

          today post liveBy today post liveMarch 14, 2026No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Jharkhand IAS Officers Property
          Jharkhand IAS Officers Property
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand IAS Officers Property : केंद्र सरकार के निर्देश के बाद झारखंड कैडर के 155 आईएएस अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्तियों का वार्षिक विवरण सार्वजनिक कर दिया है। यह जानकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के पोर्टल पर अपलोड की गई है। जारी आंकड़ों से पता चलता है कि कई वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्तियां सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी उनकी जमीन, मकान और फ्लैट मौजूद हैं। इस खुलासे को प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

          मुख्य सचिव अविनाश कुमार के पास कई राज्यों में संपत्ति

          1993 बैच के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने अपनी पैतृक और अर्जित संपत्तियों का विस्तृत ब्योरा दिया है। उनके नाम पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में 1.18 एकड़ और करीब 20 एकड़ कृषि भूमि दर्ज है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर में हाउसिंग जमीन, पटना के बोरिंग रोड में फ्लैट, पाटलिपुत्र कॉलोनी और दानापुर में प्लॉट भी शामिल हैं। नई दिल्ली के द्वारका में 1780 वर्ग फीट का 4-BHK फ्लैट है जिससे सालाना करीब 5.76 लाख रुपये किराया मिलता है। इसके अलावा लखनऊ के गोमती नगर में 6000 वर्ग फीट जमीन और रांची के अशोक नगर व धुर्वा में भी जमीन दर्ज है।

          अन्य वरिष्ठ अफसरों की भी करोड़ों की संपत्ति

          1991 बैच के शैलेश कुमार सिंह के पास देवघर में मकान और रांची के सांगा में करीब 6000 वर्ग फीट जमीन है। वहीं 1992 बैच की निधि खरे ने गौतम बुद्ध नगर में करीब 1.19 करोड़ रुपये की जमीन और रांची के ओल्ड एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। 1995 बैच के नितिन मदन कुलकर्णी के पास रांची के हरमू और अशोक नगर में दो मकान हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई गई है। इसी बैच के अजय कुमार सिंह ने सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के तहत 7883 स्क्वॉयर फीट का प्लॉट होने की जानकारी दी है।

          कई अधिकारियों की संपत्ति अलग-अलग शहरों में

          1996 बैच की वंदना दादेल के पास रांची के बरियातू में 7500 वर्ग फीट जमीन और खेलगांव में 1600 वर्ग फीट का रो-हाउस है। 1997 बैच के सुनील कुमार वर्णवाल के पास गौतम बुद्ध नगर में 500 वर्ग मीटर जमीन, रांची के सांगा में प्लॉट और खूंटी के लोधमा में 58 डिसमिल जमीन है। 1998 बैच की अराधना पटनायक के पास कांके के सांगा में 6000 वर्ग फीट जमीन, बरियातू में 1766 वर्ग फीट का घर और पुडुचेरी में 1200 वर्ग फीट का पैतृक घर है। वहीं 1998 बैच के के.के. सोन के नाम पर भी कांके के सांगा में जमीन दर्ज है।

          पूजा सिंघल समेत कई अफसरों की अचल संपत्ति

          2000 बैच की पूजा सिंघल ने कोलकाता के राजरहाट में घर, कांके के सुकुरहुट्टी में 7800 स्क्वॉयर फीट प्लॉट और बरियातू के ऑर्चिड बिल्डिंग में 4500 स्क्वॉयर फीट का कॉमर्शियल स्पेस घोषित किया है, जो उनके पति अभिषेक झा के नाम पर है। नगड़ी में उनकी संपत्ति से सालाना करीब 13 लाख रुपये की आमदनी बताई गई है। 2002 बैच के मनीष रंजन के पास पुणे, रांची और देहरादून में संपत्तियां हैं, जबकि 2011 बैच के आईएएस मंजूनाथ भजंत्री की पत्नी के साथ बेंगलुरु और रांची में संयुक्त संपत्ति दर्ज है।

          Read More : लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

          दो आईएएस ने घोषित की शून्य संपत्ति

          जहां कई अधिकारियों ने करोड़ों की संपत्ति घोषित की है, वहीं 1996 बैच के मस्त राम मीणा और 2005 बैच के ऊर्जा सचिव के. श्रीनिवास ने अपने विवरण में ‘शून्य’ अचल संपत्ति घोषित की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम पर फिलहाल कोई जमीन या मकान दर्ज नहीं है। वहीं केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक 31 जनवरी 2026 तक यह विवरण देना अनिवार्य था, लेकिन चार अधिकारियों — विनय कुमार चौबै, संजय कुमार, मनोहर मरांडी और कृष्ण कुमार सिंह — ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा नहीं किया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          155 ias officers property disclosure avinash kumar property details dopT property disclosure ias ias officers assets disclosure india ias officers property declaration 2026 ias officers property report jharkhand jharkhand administration transparency jharkhand bureaucrats property list jharkhand cadre ias property details jharkhand chief secretary property jharkhand ias assets public jharkhand ias land and house details jharkhand ias officers property pooja singhal property details ranchi ias officers property
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.