Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 July 2026 || 05:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा और बूढ़ी गंडक का जल स्तर, भय व चिंता में लोग
          Headline

          प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है गंगा और बूढ़ी गंडक का जल स्तर, भय व चिंता में लोग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बेगूसराय।  एक बार फिर बेगूसराय से गुजरने वाली गंगा और बूढ़ी गंडक के जल स्तर में तेजी से हो रही वृद्धि लोगो को डरा रही है। प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से जल स्तर बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में जुट गए है। किसानो की अलग चिंता है।जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ गंगा में कटाव भी काफी तेज हो गया है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बेगूसराय के बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, शाम्हो, बलिया एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड के लोग दहशत में हैं। दूसरी ओर बेगूसराय जिले के बीचो बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में प्रत्येक घंटा छह सेंटीमीटर से अधिक की वृद्धि हो रही है। जिसके कारण खोदावंदपुर, चेरिया बरियारपुर, वीरपुर, भगवानपुर, नावकोठी, डंडारी, बलिया एवं साहेबपुर कमाल के लोगों में दहशत का माहौल है। जबकि बेगूसराय की उतरी सीमावर्ती क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती (करेह) नदी के जलस्तर में भी अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है तथा यह खतरा के निशान के करीब पहुंच चुकी है। करेह नदी भी बेगूसराय के लोगों के लिए दहशत का कारण है।

          डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में बाढ़ पूर्व तैयारी कर ली गई है तथा गंगा एवं बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध पर बड़े पैमाने पर बालू भरा बैग एक्स्ट्रा स्टॉक कर लिया गया है। कटाव स्थल पर भी निरोधक कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन कटाव के मामले में गंगा ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। तेघड़ा के अजगरबर एवं मटिहानी के चाक खोरमपुर में काफी तेजी से हो रहे कटाव के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। सबसे खराब स्थिति तेघड़ा प्रखंड के आधारपुर पंचायत स्थित अजगरबर गांव के समीप की है। यहां गांव से एक सौ मीटर से भी कम दूरी गंगा नदी में भीषण कटाव से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

          ग्रामीणों की सूचना पर बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने कटाव स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद कटाव स्थल पर गंगा नदी की उफनती लहरों को देखकर बीडीओ ने बेगूसराय के डीएम तथा आपदा प्रबंधन विभाग को त्राहिमाम चिट्ठी लिखी है। बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि अजगरबर गांव के निकट आबादी से करीब एक सौ मीटर से भी कम दूरी पर गंगा नदी में भीषण कटाव जारी है। गंगा में भीषण कटाव के कारण अजगरबर सहित आस-पास की गांवों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव स्थल पर जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी गंगा की तेज लहरों के कारण कटाव से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

          बीडीओ ने बताया कि कटाव से पीड़ित लोगों के लिए प्राथमिक विद्यालय बिनलपुर एवं मध्य विद्यालय चकउधो को अस्थायी तौर पर शरणस्थल बनाया जा सकता है। समय रहते अगर कटाव स्थल पर गंगा की तेज धारा पर काबू नहीं पाया गया तो आस-पास की गांवों के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक व्यवस्था के बीच नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर तथा गंगा के भीषण कटाव से लोगों में जान-माल की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। वहीं, सिमरिया में गंगा के तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण राजकीय श्रावणी मेला में सुरक्षा के लिए बनाया गया सभी वॉच टावर पानी में समा चुका है, तो अंतिम सोमवारी के दौरान कांवरिया के सुरक्षित रूप से स्नान कराने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कटाव गंगा एवं बूढ़ी गंडक नदी जलस्तर दहशत का माहौल बेगुसराय न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.