रांची ![]() भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्य के डीजीपी को पत्र लिखकर पुलिस पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। मरांडी ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष अपने खिलाफ हो रहे विपक्षी आंदोलन को दबाने और धमकाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरूपयोग कर रहा है। उन्होंने प्रदेश भाजपा पुलिस प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैए का कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि राज्य का सत्ता में भागीदार दल कांग्रेस और राजद जब इस काल में आंदोलन व कार्यक्रम करते है तो वहां कोविड नियमो के उल्लंधन पर कार्रवाई नहीं होती है। मरांडी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में 11 जून काे हुए पेट्रोल पंपो पर धरना सहित चतरा में राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर केक काटने के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमाे में शामिल नेताओं पर कोई कार्रवाई नही की गई। मरांडी ने कहा कि राजभवन के समक्ष कृषि कानून के खिलाफ किए कार्यक्रम में शामिल आरपीएन सिंह पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पर विगत दिनो किसानो की समस्याओं को लेकर खेतो में किए गए धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कांके विधायक समरी लाल व अन्य नेताओं के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंधन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मरांडी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिस का दोहरा चरित्र उजागर होता है। यह चरित्र राज्य के लिए हितकारी नहीं है। ऐसे में इन मामलो में स्वत: संज्ञान लेते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाए। |
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now