Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 11:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्यपाल ने मोरहाबादी में किया झंडोत्तोलन, झारखण्ड का गौरव दिखा झांकी में
          Headline

          राज्यपाल ने मोरहाबादी में किया झंडोत्तोलन, झारखण्ड का गौरव दिखा झांकी में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 26, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। झारखण्ड के राज्यपाल रमेश बैस ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण किया।राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान पहुंचने से पहले दीपाटोली स्थित झारखण्ड युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।सुबह नौ बजे झंडारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके बाद राज्यपाल ने सशस्त्र बल संयुक्त के परेड का निरीक्षण किया। मोरहाबादी मैदान में झंडारोहण के बाद आकर्षण का केंद्र रहीं झाकियां। कई विभागों, बोर्ड और निगमों की ओर से तैयार झांकियां प्रदर्शित की गई। गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट परेड करनेवाली टुकड़ियों और झांकियों को पुरस्कृत किया गया।

          राज्यपाल ने झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया

           मौके पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व का जिक्र किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने इस मौके पर कई महान नेता सेना नायकों को याद किया। इस मौके पर राज्यपाल ने सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। एक के बाद कई योनजाओं का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा, कृषि और इससे संबंधित गतिविधियां झारखण्ड राज्य की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार हैं। दुर्भाग्यवश इस वर्ष सामान्य से काफी कम वर्षा के कारण खरीफ मौसम में रोपाई/बुआई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य के 22 जिलों के कुल 226 प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, जहां लगभग 30 लाख से अधिक कृषक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। सरकार मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सुखाड़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को तत्काल राहत हेतु 3500 रुपए की राहत अनुदान राशि उपलब्ध करा रही है।

          राज्यपाल ने झारखण्ड में भविष्य की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, झारखण्ड में प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। राज्य के आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने, स्थापित इकाईयों को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार को बढ़ावा देने हेतु झारखण्ड औद्योगिक नीति के अन्तर्गत अनुदान का प्रावधान किया है। राज्य में तीव्र औद्योगिक विकास तथा लॉजिस्टिक क्षेत्र में निवेश के उद्देश्य से झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति-2022 को लागू किया गया है। वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के निमित्त झारखण्ड इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को अधिसूचित किया गया है।

          राज्यपाल बोले, सरकार उपयोग, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। राज्य में सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग का विस्तार किया जा रहा है। राज्य में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं नये रेलवे परियोजनाओं के निर्माण हेतु झारखंड सरकार तथा रेल मंत्रालय के द्वारा संयुक्त रूप से झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का गठन किया गया है। देवघर एयरपोर्ट के संचालन से संथाल परगना क्षेत्र देश के दूसरे हिस्सों से सुगम एवं तीव्र यातायात व्यवस्था से जुड़ गया है। भारत सरकार की उड़ान के तहत शीघ्र ही जमशेदपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ होगी।

          इस अवसर पर राज्यपाल ने एक के बाद एक कई योजनाओं की खासियत और जनता को मिलने वाले लाभ का जिक्र करते हुए कहा, सरकार जनता को बेहतर एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2021 में सरकार ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास करते हुए “आपके अधिकार- आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया था, जिसके अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2022 में पुनः “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया गया जिसके अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों के गांव, टोला/ घर तक पहुंचाने के साथ-साथ जन-समस्याओं का समाधान भी इस कार्यक्रम के दौरान किया गया। साथ ही लगभग 2000 करोड़ रुपए की परिसम्पत्तियां का वितरण भी “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत किया गया।इस अवसर पर सेना ,राजनेता,प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस अधिकारी,सामान्य नागरिक के अलावा छात्र छात्रो की उपस्थित रहे।पुरे मोरहाबादी मैदान को तिरंगे से पाट दिया गया था ।मैदान खचाखच भर गया था ।
          शुक्रवार को राजभवन में होगा कार्यक्रम

          प्रत्येक साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित होनेवाला ऐट होम कार्यक्रम और सामूहिक बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम इस बार शुक्रवार को होगा। राजभवन के अशोक वाटिका में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कई प्रमुख लोग भाग लेगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झंडोत्तोलन मोरहाबादी रांची न्यूज राज्यपाल
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.