Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:09
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»तय किए गए शादी के रिश्ते से इंकार करने पर पिता ने अपने भाईयों के साथ मिलकर कर दी बेटी की हत्या
    Headline

    तय किए गए शादी के रिश्ते से इंकार करने पर पिता ने अपने भाईयों के साथ मिलकर कर दी बेटी की हत्या

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    गोपालगंज।  तय किए गए शादी के रिश्ते से इंकार करने पर पिता हैवान बन गया और भाईयों के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। घटना  रविवार रात जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटवा गांव की है। चाकू से गला रेतकर वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घर के पास खेत में ले जाकर फेंक दिया। युवती की हत्या के पीछे ऑनर किलिंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में युवती की मां कलावती देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृत युवती की मां कलावती देवी ने सोमवार को पुलिस को दिए बयान में कहा कि किरण कुमारी की शादी उसके पिता इंद्रदेव राम किसी और के साथ करना तय किये थे, जहां किरण कुमारी शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। रविवार को पूरे दिन उसके पिता और चाचा समेत अन्य लोगों ने मनाने की कोशिश करते रहे। जब युवती नहीं मानी तो रात में शराब पीकर उसके पिता इंद्रदेव राम, चाचा अरमदेव राम, बड़े पापा रामाज्ञा और और तिरविरवा गांव के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति पहुंचे और कमरे में सो रही युवती की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर किरण कुमारी को चारों ने पकड़ लिया और गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद घर के पास खेत में शव को फेंककर सभी आरोपी फरार हो गये।

    मां कलावती ने कहा कि सोमवार की सुबह घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मेडिकल बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को देर शाम सोमवार को सौंप दिया। ग्रामीणों की मदद से कलावती देवी ने अपनी बेटी का दाह-संस्कार करा दिया। हत्या के बाद जांच के लिए एसपी आनंद कुमार ने एसआईटी का गठन किया। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने जांच की। जांच के दौरान घटनास्थल से कई साक्ष्य मिले, उसके बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार के साथ पुलिस टीम फरार आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की। किरण कुमारी की हत्या के बाद पुलिस ने प्रारंभिक तफ्तीश में शुरू की तो चौकाने वाला मामला सामने आया।

    पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आयी कि किरण कुमारी मशानथाना गांव के एक लड़के को पसंद करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। प्रेमी ने किरण कुमारी को एक मोबाइल भी दिया था, जिससे वह बात करती थी। किरण के इस रिश्ते को उसके पिता और चाचा समेत अन्य लोगों को नागवार गुजरा। पहले मनाने की कोशिशें की गयीं, लेकिन किरण बात मानने से इंकार कर दी, जिसके बाद शराब के नशे में आकर चारों ने मिलकर किरण को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    इंकार ऑनर किलिंग गोपालगंज न्यूज पिता पुत्री शादी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.