Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 19:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित
          Headline

          रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

          मिली जानकारी के अनुसार, एक श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा मंदिर पहुंचा था। इसी दौरान वह मंदिर के निकास द्वार से अंदर प्रवेश करने का प्रयास करने लगा। निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच पहले कहासुनी और बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।

          घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी गई और पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

          रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स को सौंपी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की भौतिक जांच की और संबंधित लोगों से पूछताछ की।

          जांच के दौरान पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्थिति को धैर्य और संयम के साथ संभालना चाहिए था, लेकिन उन्होंने अपना आपा खो दिया और श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी। इसे कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया।

          जांच में दोषी पाए जाने पर आरक्षी श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ये सभी पुलिसकर्मी सैट-112 कैंप रजरप्पा में तैनात थे और झारखंड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो से संबंधित हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय झारखंड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो निर्धारित किया गया है।

          एसपी अजय कुमार ने कहा कि इस घटना से पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand police suspension police assault devotee Rajrappa temple viral video Ramgarh police action झारखंड पुलिस निलंबन पुलिस द्वारा श्रद्धालु से मारपीट Rajrappa temple assault case रजरप्पा मंदिर मारपीट मामला रजरप्पा मंदिर वायरल वीडियो रामगढ़ पुलिस कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          April 25, 2026

          भागलपुर में गंगा स्नान बना जानलेवा, मुंडन संस्कार में आए भाई-बहन समेत तीन की डूबने से मौत

          April 25, 2026

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          भागलपुर में गंगा स्नान बना जानलेवा, मुंडन संस्कार में आए भाई-बहन समेत तीन की डूबने से मौत

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.