धनबाद।अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को तड़के एक घर के गोदरेज का लॉक तोड़कर 5 लाख के गहने और 40 हजार नगद चुराकर रफूचक्कर हो गए। घर के सभी सदस्य सूर्य को अर्ध्य देने छठ तालाब गए थे। घटना पंचेत ओपी क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित गृहस्वामी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ प्रात: छठ घाट गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने गहने और नगद पर हाथ साफ कर लिया। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पंचेत ओपी में मामला दर्ज कराया गया है।
पंचेत ओपी प्रभारी कुलदीप रौशन ने बताया कि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जांचोपरांत चोरी कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।



