नालंदा।
इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ले में एक नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले उप मुखिया व उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया गया है। धटना मंगलवार की है। 14 वर्षीय पीड़ित छात्रा की शिकायत पर थाने में केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार पीड़िता इस्लामपुर के एक मुहल्ले में अपनी बड़ी बहन के साथ किराया पर रहकर पढ़ाई करती है। घटना के दिन पड़ोस की एक महिला रीमा देवी अपने पति और पुत्री के साथ पीड़िता के घर पहुंचे थे। महिला ने सुनियोजित ढंग से पीड़िता को झांसा देकर अपने घर ले गई। वहां इचहौस पंचायत का मुखिया अरविंद सिंह पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचते ही उप मुखिया ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा डाल जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि कमरे में उसका अस्मत लूटी जा रही थी और महिला जोर जोर से हंस रही थी। घटना के बाद महिला ने उप मुखिया से रूपए भी लिए थे। महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि उप मुखिया और महिला को जेल भेजा गया है।

