Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 20:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा  : शिवराज
          Headline

          झारखंड में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा  : शिवराज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Deoghar News:  केन्द्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सारठ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, दुमका से प्रत्याशी सुनील सोरेन और मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा।

          शिवराज ने कहा कि जेएमएम सरकार बालू, पत्थर, खनिज और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केन्द्र से भेजी गई करोड़ों की राशि डकार गई। प्रदेश की जनता त्राही-त्राही कर रही है और इनके नेता-मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद किए जा रहे हैं। ये पैसा हेमंत सोरेन का नहीं, बल्कि झारखंड के लोगों की खून-पसीने की कमाई का पैसा है। इसलिए इस बार झारखंड से जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकना है और झारखंड में सुशासन स्थापित करना है।

          शिवराज ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड पर ग्रहण बनकर लग गए हैं। झामुमाे और कांग्रेस गठबंधन ने पूरे झारखंड को बर्बाद करने का पाप किया है। यहां किसी थाने, तहसील, ब्लॉक और सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। यहां हर चीज बिकती है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की ये सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है। जेएमएम सरकार के कुशासन से तंग आकर अब जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

          शिवराज ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मां, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। झारखंड की धरती पर सात हजार 400 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई है। यहां तो ये सरकार सीता सोरेन का भी अपमान करती है, उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये तो धरती वो धरती है जहां एक सीता और द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गया था और कौरवों का विनाश कर दिया था। भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड में माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।

          शिवराज ने कहा कि हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि उन्हें प्रति माह 2 हजार रुपये चूल्हा खर्च के लिए दिए जाएंगे। चार साल 10 महीने तो कुछ नहीं दिया और चुनाव के आते ही बहनों के खाते में वोटों के लालच में एक हजार रुपये की राशि डाल दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में विदेशी घुसपैठिए आ रहे हैं। ये जेएमएम की सरकार ही घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। वोटर लिस्ट में उनके नाम लिखवाए जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं। क्योंकि, घुसपैठिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वोट बैंक है। ये विदेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं।

          शिवराज ने कहा कि झारखंड वासियों ये चुनाव केवल किसी सत्ता के स्वर्ण सिंहासन पर बैठने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव झारखंड की धरती को संकट से बचाने का चुनाव है। झारखंड की अस्मिता और अस्तित्व बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जेएमएम की सरकार ने युवाओं को पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था लेकिन भत्ता भी नहीं मिला लेकिन चुनाव आते ही उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर पूरे प्रदेश से युवाओं को बुला लिया और कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि दौड़ते-दौड़ते नौजवान जिंदगी की जंग हार गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड के युवाओं को भाजपा सरकार पूरा न्याय देगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hemant Soren Jharkhand Shivraj Singh
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.