भागलपुर। लोग ठीक ही कहते है की जोड़िया ऊपर से तय होती हैं। जिला नवगछिया के अभिया गांव में मंगलवार को एक अनोखी शादी हुई। 36 इंच का दूल्हा और 34 इंच की दुल्हन भविष्य के सपने संजोए सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। जिला नवगछिया के अभिया गांव में इस जोड़े की हुई शादी में बिना आमंत्रण के ही हजारो लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं बिन बुलाए मेहमानो ने दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने में मस्त रहे।
शादी के मौके पर वर और वधू भी काफी खुश दिखे। इस अनोखी शादी में बैंड बाजा भी था और बारात भी सजा, लेकिन यह शादी दूल्हे-दुल्हन की कद काठी को लेकर आम शादियों से कुछ अलग दिखी। दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार के किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी(24) और दूल्हा मसारन निवासी विंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती(26) थे।



