Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 20:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»डम्मी महिला मरीज की आड़ में एम्बुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी, , सायरन बजाकर भाग रही थी एम्बुलेंस, पुलिस ने तीन तस्कर को धरा
    Headline

    डम्मी महिला मरीज की आड़ में एम्बुलेंस से हो रही थी शराब की तस्करी, , सायरन बजाकर भाग रही थी एम्बुलेंस, पुलिस ने तीन तस्कर को धरा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nalanda News:  बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस के तहखाने से 129 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान कुख्यात शराब माफिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जिसे नकली मरीज बनाकर एम्बुलेंस में लिटाया गया था।

    उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि यूपी से एम्बुलेंस के जरिए शराब की खेप लाई जा रही है। गुरुवार को करायपरसुराय इलाके में छापेमारी कर लौट रही टीम को मकरौता मोड़ के पास एक संदिग्ध एम्बुलेंस दिखाई दी। एम्बुलेंस तेज रफ्तार में पुलिस वाहन के पास आई और अचानक सायरन बजाकर भागने लगी। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया और रोककर जब तलाशी ली तो तहखाने और बॉक्स में भारी मात्रा में शराब छिपी मिली।

    एम्बुलेंस के ऊपर महिला मरीज की तरह लेटी थी, जबकि उसके नीचे 129 लीटर एटीपीएम ब्रांड की विदेशी शराब रखी गई थी। पुलिस ने मौके से तीन अलग-अलग राज्यों — झारखंड, यूपी और बिहार की नंबर प्लेट भी जब्त की।गिरफ्तार आरोपियों में हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी कुख्यात शराब माफिया सतीश कुमार, पुना गांव का बाल्मीकि यादव और नगरनौसा की रहने वाली महिला शामिल है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला को हर बार नकली मरीज बनने के लिए 1500 रुपये दिए जाते थे।

    उत्पाद विभाग के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड सतीश कुमार है, जिसके खिलाफ पहले से कई जिलों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने माना कि वे हर महीने दो से तीन बार यूपी से शराब की खेप मंगाते थे।गिरफ्तार तीनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस छापेमारी में धर्मेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक पुष्पा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक निरंजन कुमार समेत सशस्त्र बल की टीम शामिल रही।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar liquor ban smuggling fake patient liquor smuggling foreign liquor seizure Bihar liquor mafia arrested Bihar liquor recovered from ambulance एम्बुलेंस से शराब बरामद नकली मरीज शराब तस्करी बिहार शराबबंदी तस्करी विदेशी शराब जब्ती बिहार शराब माफिया गिरफ्तार बिहार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता, कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला बनी तीसरी बार मां,पांच शावकों को दिया जन्म, भारत में संख्या हुई 53

    नालंदा में 73 लाख की चोरी का खुलासा, मां-बहन समेत 8 आरोपी गिरफ्तार,सोने के गहनों को बनाता था निशाना, कुख्यात चोर चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ा

    Bihar News : बिहार-बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा पर सियासी घमासान

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.