मधुबनी।

अड़ेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह स्थानीय तालाब के किनारे किशोरी का मुंह बंधा शव बरामद किया गया है।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। किशोरी 24 अक्टूबर अपने घर से तालाब पर मिट्टी लाने गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। शाम को इसकी सूचना थाने को दी गई थी। पुलिस के अनुसार छात्रा का मुंह दबाकर पहले दुष्कर्म किया गया तब हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने घटनास्थल के निकट दो देसी शराब की बोतल व नमकीन भुजिया के पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस से 2 से अधिक अपराधियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई है। युवती का शव ओढ़नी से बंधा था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और अपराधियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।