Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 14 August 2026 || 23:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिस की हथियार छीनकर भागने के दौरान जवाबी फायरिंग में मारा गया
          Headline

          झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिस की हथियार छीनकर भागने के दौरान जवाबी फायरिंग में मारा गया

          पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। रास्ते में पुलिस वाहन खराब हो जाने के कारण उसे दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही थी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 3, 2026Updated:August 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          फाइल फोटो
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।  पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। रास्ते में पुलिस वाहन खराब हो जाने के कारण उसे दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान सुजीत ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर फायरिंग करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

          साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह और जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभु सिंह ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसे भारी पुलिस बल की निगरानी में धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। जामताड़ा जिले से गुजरने के दौरान पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उसे दूसरी गाड़ी में बैठाने की तैयारी की जा रही थी।

          पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने मौके का फायदा उठाया और एक जवान की सर्विस राइफल छीन ली। उसने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े कई संगीन मामले विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज थे

          सुजीत सिन्हा झारखंड के सबसे कुख्यात अपराधियों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े कई संगीन मामले विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जेल में बंद रहने के बावजूद वह अपने गिरोह का संचालन कर रहा था और रंगदारी सहित कई आपराधिक गतिविधियों को जेल के भीतर से ही निर्देशित करता था।

          उसके गैंग का नेटवर्क धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची सहित झारखंड के कई जिलों तक फैला हुआ था। लंबे समय से पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी। सुजीत की मौत को झारखंड पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है। घटना के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा सके। वहीं, पुलिस उसके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रख रही है।

          Jamtara Police Encounter Jharkhand Crime News Jharkhand Gangster Sujeet Sinha Sahibganj to Dhanbad Jail Transfer Sujeet Sinha Encounter जामताड़ा पुलिस मुठभेड़ झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड गैंगस्टर सुजीत सिन्हा साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग सुजीत सिन्हा एनकाउंटर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          August 14, 2026

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          August 14, 2026

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          August 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.